हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर रात के समय बाइक पर घूमते हुए एक युवक ने टंकी पर तमंचा रखा, फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और उसे धर दबोचा। साथ ही उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को एक वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगा था। जिसमें सिडकुल की सड़कों पर चलते हुए एक युवक ने बाइक की टंकी पर एक 315 बोर का तमंचा रख वीडियो बनाई थी। इस वीडियो को युवक ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
वीडियो के सामने आते ही सिडकुल पुलिस इस युवक की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार को पुलिस ने वीडियो के आधार पर मूलरूप से सुजानपुर खानपुर लक्सर निवासी आजाद पुत्र जसवंत को सिडकुल स्थित केल्विन केयर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कमांद में “हर घर तिरंगा अभियान–2026” के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
राजकीय कन्या महाविद्यालय ,कैथून कोटा में योग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित