बीती रात पंतनगर सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्ट्री में अचानक आग लगने से फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आग इतनी विकराल थी की पल भर में फैक्ट्री के गोदाम, दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में लिया। दमकल के एक दर्जन से अधिक वाहन और कंपनियों के निजी वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए थे। वहीं आग लगने से फैक्ट्री को करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
पंतनगर सिडकुल स्थित ब्रिटानिया फैक्ट्री के गोदाम में बीते देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही घंटे में फैक्ट्री के गोदाम जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने कंपनी के गोदाम और दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में ले लिया।
उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर स्थित ब्रिटानिया कंपनी में देर रात करीब 1.30 बजे भीषण आग लग गई थी। SDRF को आपदा नियंत्रण कक्ष ने सूचित किया। SDRF ने राहत और बचाव कार्य किया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी की काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी । सूचना पर डीएम, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, एसपी सिटी और सीओ द्वारा मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। हालांकि आग से किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी