उत्तराखंड: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले 17 सितंबर तक भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज दोपहर जारी 5 दिन के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 17 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के नैनीताल, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
वही 14 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना है।
वही 15 और 16 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं मेघ गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
राज्य में अगले कुछ दिन भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन , कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि और चट्टान गिरने से राजमार्गों में अवरोध की संभावना है जिसको लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ