अभिनव कौशिक, नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्यांकांड को लेकर लोगों में जबरदस्त उबाल है, लोग आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे हैं।
वहीं सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि जो आरोपी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच लोगों का विरोध और आक्रोश देखते हुए पुलकित आर्य का पूरा परिवार हरिद्वार से गायब हो गया है।
हत्याकांड के बाद लगातार जनता का विरोध हरिद्वार में भी पुलकित के परिवार के खिलाफ देखा जा रहा था। सोशल मीडिया पर भी लोग तमाम तरह के परिवार को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे थे, जिसके बाद पुलकित के पिता, भाई और परिवार के दूसरे सदस्य घर में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। जिसके बाद उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि अभी तक एसआईटी स्थानीय पुलिस उनके घर नहीं पहुंची है, लेकिन लोगों के विरोध और डर के बीच पूरा परिवार कहां गया है इसका पता नहीं चल सका है।
शायद पुलकित के परिवार को इस बात का डर होगा की जिस प्रकार से लोगों में गुस्सा है उसको देखते हुए कहीं उनके घर को भी निशाना बनाया जा सकता है।
ऐसे में पूरा परिवार वहां से चला गया है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी हरिद्वार में भी परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही कई जगह पर तलाशी भी की जा सकती है। एसआईटी ने हरिद्वार पुलिस से पुलकित आर्य का क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा है।



More Stories
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान
अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी हुनर परिषद-मुफ्ती शमून कासमी
हरिद्वार: शरद अग्रवाल बने राष्ट्रीय सावक मंच के नए शहर अध्यक्ष, जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष को मिलेगी मजबूती