लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) अनिल चौहान को केंद्र सरकार ने देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है. वह देश के दूसरे सीडीएस होंगे।
वह पहले सीडीएस विपिन रावत की जगह लेंगे. जिनकी करीब 9 महीने पहले हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी।
बता दें, कि अनिल चौहान ने सेना में 40 साल तक सेवाएं दी हैं. वह बीते साल ही रिटायर हुए थे। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वह सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे।
जनरल विपिन रावत भी उत्तराखंड से थे और देश के पहले सीडीएस थे। वह भी इलेवन गोरखा राइफल से थे। अब उत्तराखंड के ही लेफ्टिनेंट जनरल अनिल जनरल भी सीडीएस बने हैं और वे भी इलेवन गोरखा राइफल से हैं।
देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ(सीडीएस) बनने का गौरव एक बार फिर उत्तराखंड के सपूत को प्राप्त हुआ। पौड़ी जिले के मूल निवासी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस बने हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


More Stories
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
हरिद्वार: सतर्क रिक्रूट कांस्टेबलों की तत्परता से समय पर मिली चिकित्सा सहायता, सीने में दर्द से अचेत हुए कार चालक की बचाई जान
हरिद्वार: सेवा भारती ने 3 स्थानों पर प्रारम्भ किया कावड़ स्वस्थ्य सेवा शिविर