वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर देहरादून में आज दिनांक 7 जनवरी 2023 को इतिहास विभाग के तत्वाधान में विभागीय परिषद का गठन किया।
विभागीय परिषद के संयोजक डॉक्टर आशाराम बिजलवान, सदस्य डॉ राकेश मोहन नौटियाल एवं डॉ विजय बहुगुणा के संयुक्त दिशा निर्देशन में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने परिषदीय गठन में प्रतिभाग किया एवं चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत अध्यक्ष पद पर संजय सिंह राय एम ए तृतिया सेम, उपाध्यक्ष पद पर वसीम एम ए.तृतिया सेम., सचिव पद पर कृतिका नेगी एम ए तृतिया सेम, सह सचिव पद पर बीए द्वितीय वर्ष से निकिता तोमर एवं कोषाध्यक्ष पद पर बीए प्रथम सेमेस्टर से प्राची का चयन किया गया।
मनोनीत सदस्यों में विकास राउत, सुनीता चौहान, रानी एवं पुष्पा वर्मा को रखा गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी आर सेमवाल ने सभी चयनित परिषदीय सदस्यों को शुभकामनाएं दी एवं परिषद में होने वाले समस्त क्रियाकलाप व प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु समस्त छात्र छात्राओं को प्रेरणात्मक संदेश भी दिया।
परिषद का संचालन डॉक्टर आशाराम बिजलवान के द्वारा संपन्न किया गया तथा साथ ही उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं को शीतकालीन अवकाश के बाद होने वाली निबंध,भाषण व क्विज प्रतियोगिताओं से अवगत कराया। विभागीय परिषद के गठन में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर आर एस गंगवार भी उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी