एक अनोखा लेटर वायरल हो रहा है। जोकि एक पुलिस कॉन्सटेबल की छुट्टी का आवेदन पत्र है।अपर पुलिस अधीक्षक को भेजे गए इस लेटर में सिपाही ने लिखा कि एक महीने पहले ही शादी हुई है और ड्यूटी से छुट्टी न मिलने के कारण पत्नी नाराज है। कॉल करने पर मोबाइल पर बात नहीं करती है।
मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले का है जहाँ नौतनवा थाने में तैनात सिपाही का यह आवेदन पत्र खूब वायरल हो रहा है, सिपाही ने अवकाश के लिए दिए गए आवेदन पत्र में लिखा है कि पिछले माह ही उसकी शादी हुई है।
विदाई के बाद वह पत्नी को घर छोड़ ड्यूटी पर चला गया, अब उसे छुट्टी नहीं मिल रही। इससे पत्नी नाराज हो गई है। बार-बार कॉल करने पर भी बात नहीं कर रही है। कॉल रिसीव कर बिना बात किए मोबाइल अपनी सास मां को दे देती है।
सिपाही ने यह भी लिखा, ‘मैंने पत्नी को वादा किया है कि भतीजे के जन्मदिन पर घर जरूर आऊंगा। कृपया 10 जनवरी से मुझे 7 दिन की कैजुअल लीव यानी सीएल देने की कृपा करें. आपका आभारी रहूंगा।’ मतलब पत्नी की नाराजगी से उठ रहे दर्द को सिपाही ने शब्दों के माध्यम से प्रार्थना पत्र पर बयां किया है ।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन