अभिनव कौशिक,नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: हरकी पैड़ी क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी , ड्रोन उड़ाने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपितों का चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक बीती देर रात पुलिस को हरकी पैड़ी पर ड्रोन उड़ाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही महकमे में खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई की।
हरकी पैड़ी क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना पंजाब से आये कुछ यात्रियों को भारी पड़ गया है। बीती देर रात हरकी पैड़ी में बाहर से आए कुछ यात्रियों द्वारा ड्रोन से शूटिंग की जा रही थी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा चौकी हरकी पैड़ी में दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन को रुकवाया और परमिशन दिखाने को कहा तो वो नहीं दिखा पाए। जिसके बाद ड्रोन को सीज कर चालान किया गया।
हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज मुकेश थलेड़ी ने बताया कि पुलिस को लोगों से सूचना मिली कि कुछ लोग मालवीय द्वीप पर ड्रोन उड़ा रहे हैं।
जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन उड़ा रहे गुरप्रीत पुत्र दयाल सिंह व एक अन्य से उसकी परमिशन दिखाने को कहा। यात्रियों के पास कोई परमिशन नहीं थी। जिस पर पुलिस ने ड्रोन उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि उन्हें ड्रोन उड़ाने को लेकर नियमों की जानकारी नहीं थी, इसलिए ऐसा हुआ।



More Stories
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान