जीतिन चावला,नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: पेयजल तकनीकी/ फील्ड कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड जल संस्थान की जिला इकाई का चुनाव संपन्न हो गया है।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष कुलदीप सैनी ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा से कर्मचारियों के हित में कार्य करते रहा हैं और आगे भी मांगों को लेकर संघर्ष करेंगे।
संगठन के शिवालिक नगर जी कलस्टर स्थित कार्यालय में आयोजित हुए चुनाव के बारे में बताते हुए चुनाव अधिकारी अमरदीप सिंह रावत ने बताया कि किसी भी अन्य सदस्य ने किसी भी पद पर नामांकन नहीं किया था इसीलिए इस बार के यह चुनाव निर्विरोध घोषित किए जाते हैं।
जिसमें अध्यक्ष पद पर कुलदीप सैनी , उपाध्यक्ष जैनुल सनम अंसारी ,सचिव भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सतपाल सिंह, संगठन मंत्री राहुल पुंडीर , प्रदीप कुमार, सह सचिव प्रवीण राणा , ऑडिटर अमरदीप सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा , प्रचार मंत्री अशोक कुमार और जगदीश कुमार मनोनीत किए गए ।
इस अवसर पर इन्द्रमोहन सिंह रावत, संजीव कुमार शर्मा, ललित कुमार, बृृजेश पोखरियाल, कोमल, कुलदीप सैनी , जैनुल सनम अंसारी , भूपेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, राहुल पुंडीर , प्रदीप कुमार, प्रवीण राणा , अमरदीप सिंह, सुनील मिश्रा , अशोक कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।


More Stories
कोटा: हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र है, समाज बड़ा है, संघ बड़ा नहीं है– निम्बाराम
कोटद्वार: भारतीय सेना में रोजगार के विभिन्न अवसर विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
राजकीय मॉडल मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला का शुभारम्भ