- पुलिस टीम ने होटल से बरामद की थी पासपोर्ट और 12000 कोरियन/अमेरिकन करेंसी
- सोशल मीडिया से प्रचार-प्रसार करते हुए एंबेसी से किया था संपर्क
- ऋषिकेश से हरिद्वार पहुंची हे जुंग चो के सुपुर्द किया गया सामान
- तनाव भरे चेहरे पर खिली मुस्कान, हरिद्वार पुलिस का जताया आभार
आज 28.3.2023 को श्रवणनाथ नगर हरिद्वार के एक होटल में एक विदेशी टूरिस्ट के सामान मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उक्त सामान लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से पासपोर्ट स्वामी दक्षिण कोरिया निवासी हे जुंग चो पुत्री मूनयुंग चो से सम्पर्क का प्रयास करते हुए साउथ कोरियन एंबेसी से भी सम्पर्क के प्रयास किए।
जानकारी मिलने पर ऋषिकेश से चौकी मायापुर पहुंची हे जुंग चो ने बताया कि उसके बैग में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विदेशी मुद्रा भी रखी हुई थी, जिनके न मिलने पर वह काफी तनाव महसूस करते हुए उन्हे खोजने का प्रयास कर रही थी।
पुलिस टीम ने कोरियन नागरिक को उनका पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं लगभग 12000 कोरियन/अमेरिकन करेंसी सुपुर्द की। चेहरे पर मुस्कान लिए हे जुंग चो द्वारा हरिद्वार पुलिस प्रशंसा करते हुए सामान लौटाने के लिए आभार प्रकट किया।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में यूकॉस्ट द्वारा प्रायोजित बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर तृतीय व्याख्यान का आयोजन
प्रो. डॉ. टी.सी. पाण्डेय एवं डॉ.अरुण कुमार चतुर्वेदी द्वारा संपादित पुस्तक “भारत में शिक्षक शिक्षा की उभरती प्रवृत्तियाँ” का विमोचन
होली मिलन समारोह से कांग्रेस देगी सद्भावना का संदेश-मनोज सैनी