March 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान द्वारा डाकपत्थर महाविद्यालय में किया गया एन सी सी ग्राउंड हेतु स्थलीय निरीक्षण

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में आज दिनांक 20 सितंबर 2023 को माननीय विधायक विकासनगर, श्री मुन्ना सिंह चौहान द्वारा एन सी सी ग्राउंड हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिसमें उन्होंने महाविद्यालय संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर जी आर सेमवाल के साथ महाविद्यालय व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की।

महाविद्यालय में एनसीसी छात्र-छात्राओं हेतु माननीय विधायक द्वारा 25 लाख से निर्मित होने वाले एनसीसी ड्रिल ग्राउंड व कक्ष को लेकर एमडीडीए अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर रोडमैप बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

महाविद्यालय भ्रमण के दौरान माननीय विधायक महोदय का छात्र छात्राओं द्वारा घेराव किया गया, जिसमें महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पद एवं अन्यत्र संबंध कर्मचारियों को लेकर समस्या का निस्तारण करने हेतु ज्ञापन दिया गया।

प्राचार्य द्वारा माननीय विधायक महोदय को डाकपत्थर बैराज पुल से महाविद्यालय तक सड़क मार्ग के अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने के संदर्भ में अवगत कराया गया, जिसके लिए विधायक महोदय द्वारा एम डी डी ए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सड़क निर्माण हेतु आश्वस्त किया गया।

माननीय विधायक द्वारा महाविद्यालय में स्थापित वीर शहीद केसरी चंद जी की मूर्ति का भी निरीक्षण किया गया, जिसको सुरक्षित एवं संरक्षित करने हेतु भी आश्वासन दिया गया।

About The Author

You may have missed