हरिद्वार: नवोदय नगर क्षेत्र के निकट निर्माणाधीन कुष्ठ आश्रम को लेकर नवोदय नगर, हेतमपुर, रोशनाबाद और आसपास के लोगों ने नवोदय नगर संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
उनकी मांग है कि कुष्ठ आश्रम घनी आबादी के बीच नहीं बनना चाहिए। एसडीएम अजयबीर सिंह के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
लेकिन समिति के अध्यक्ष और क्षेत्रीय पार्षद सिंहपाल सिंह सैनी ने कहा इस स्थान पर कुष्ठ आश्रम नहीं बनने दिया जाएगा। नवोदय नगर क्षेत्र के निकट बन रहे कुष्ठ आश्रम का क्षेत्रवासी विरोध कर रहे हैं।
मामले में एसडीएम अजयबीर सिंह ने 28 सितंबर को क्षेत्रवासियों से बातचीत की थी। उसके बाद भी आश्रम का निर्माण का कार्य शुरू होने पर नवोदय नगर और उसके आसपास के क्षेत्रवासियों ने रविवार को अनिश्चितकालीन धरना आरंभ शुरू कर दिया।
वह आबादी के बीच कुष्ठ आश्रम का विरोध कर रहे थे। उन्होंने निर्माण कार्य रोके जाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम अजयबीर सिंह ने अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठे क्षेत्रवासियों के बात की।
क्षेत्रवासी कुष्ठ आश्रम को दूसरी जगह ले जाने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम ने एक सप्ताह तक निर्माण कार्य को रोकने का आश्वासन दिया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय थत्युड में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक का हुआ आयोजन
हरिद्वार: सांसद खेल महोत्सव 2025 के सफल आयोजन हेतु विकास भवन में बैठक आयोजित
विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया नमन,उनके चित्र पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन