डीपी उनियाल, गजा: विकास खंड चम्बा के अमर शहीद स्व सोहनलाल सेमवाल राजकीय इंटर कालेज नागदेव पथल्ड के बाल वैज्ञानिकों ने कालेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता डा विजय किशोर बहुगुणा के निर्देशन में निकटवर्ती गांवों का भ्रमण कर मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने के उपाय पर शोध परियोजना से ग्रामीणों से रूबरू हो कर जानकारी हासिल की है।
छात्रों ने ग्रामीणों से रूबरू हो कर जानवरों से खेती और बागवानी को होने वाली क्षति के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उनको फसलों को नुक़सान से बचाने के तरीके भी बताये गये।
जंगली जानवरों के भय से तथा आक्रमण से मनुष्य स्वयं भी प्रभावित हो रहा है। छात्र छात्राओं ने ग्राम स्वाडी,कोटी ,इंडवालगांव, कुम्हार गांव, एवं मुडाणगांव के ग्रामीणों से अपने विचार साक्षा किए। परियोजना का प्रदर्शन विकास खंड स्तर से जनपद व राज्य स्तर तक किया जाता है बाल वैज्ञानिक कु . मानसी एवं शिवांग सकलानी इस परियोजना पर कार्य कर रहे हैं।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन