हरिद्वार:  जनपद हरिद्वार की मंगलौर विधानसभा के बसपा विधायक हाजी सरबत करीम अंसारी का निधन हो गया है।

हाजी सरबत करीम अंसारी जी 66 वर्ष के थे, मंगलोर विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए थे उन्होंने मंगलोर विधानसभा से पहले कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन 2012 में बसप्पा के टिकट पर चुनाव लड़का विधायक चुने गए थे। फिर 2022 में पुनः विधायक चुने गए थे।

वे पिछले काफी समय से बीमार चल थे उनका दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था,और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया । उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सभी कैबिनेट मंत्री और विधायकों और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित अनेक नेताओं ने शोक जताया है। साथ ही उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया।