संविधान दिवस के उपलक्ष्य मे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के राजनीतिशास्त्र विभाग द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।जिसमे छात्र छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर दक्षा जोशी द्वारा किया गया।उन्होंने संविधान के निर्माण की पृष्ठभूमि ,संविधान सभा के योगदान, प्रस्तावना मूल अधिकार तथा नीति निर्देशक तत्वों पर अपने विचार प्रकट किए।

विभाग प्रभारी डॉ0 सरिता तिवारी द्वारा नीति निर्देशक तत्वों मे सामाजिक एवम आर्थिक न्याय की अवधारणा पर बोलते हुए कहा गया कि इनका उद्देश एक लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना है,ये राज्य के एक नागरिक के प्रति कर्तव्य के प्रतीक है इसलिए सरकार अपने दायित्वों के वहन मे इनको ध्यान में रखकर कार्य करती है।बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा मौर्य द्वारा नीति निर्देशक तत्वों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इसके साथ ही महाविद्यालय निर्वाचन साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी डॉ0 सरिता तिवारी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली भी निकाली गई।जिसमे नव मतदाताओं को पंजीकरण के संबंध मे जानकारी प्रदान की गई। रैली में प्रोफेसर यतीश प्रसाद वशिष्ठ, डॉ0आशुतोष मिश्रा, डॉ0रेखा चमोली, डॉ0 सुमन गुसाईं
छात्रों मे उदित मौर्य, अंशुल ,भारती,दीपक वर्मा आदि उपस्थित रहे।महाविद्यालय की प्राचार्य ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डॉ0 सरिता तिवारी को शुभकानाएं दी एवम छात्र छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।
पी जी कालेज मालदेवता को मिली महिला छात्रावास व आई टी लैब की सौगात



More Stories
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू