आज आज दिनांक 11 मार्च 2024 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनसीसी इकाई द्वारा प्रथम विभागीय गतिविधियां आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत ड्रिल प्रतियोगिता और ऑप्टिकल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें निर्णायक मंडल की भूमिका 78 यूके बटालियन एनसीसी के हवलदार कमल रावत जी एनसीसी एलुमिनी मानसी भट्ट, मीनल जोशी , हर्षित पाठक रही। ड्रिल प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम स्थान तनुजा जोशी, द्वितीय स्थान दीक्षा कोरंगा, तृतीय स्थान निकिता बिष्ट ने प्राप्त किया।
हर्डल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी चीलवाल, द्वितीय स्थान नेहा और तृतीय स्थान कीर्ति बोरा ने प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने सभी विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
लेफ्टिनेंट डॉक्टर रेखा जोशी ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को इन प्रतियोगिता के माध्यम से हम अपने व्यक्तित्व को किस तरह से निखार सकते हैं,यह सब बताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण