हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र से लापता 7 वर्षीय मासूम का शव पुलिस ने बीते रोज तालाब से बरामद कर लिया है।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक सिडकुल निवासी एक महिला ने अपने सात वर्षीय बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराते पुलिस को बताया कि उसका सात साल का बेटा आर्यन रविवार को घर से बाहर मैदान में खेलने निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा।
काफी खोजबीन के बाद भी जब मासूम का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने के साथ ही पड़ोस के बच्चों से जानकारी ली तो पुलिस को पता चला कि बच्चा पास के ही तालाब की तरफ गया था।
बच्चे के तालाब में डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तालाब में खोज कराई। जहाँ से पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


More Stories
कोटा में मातृशक्ति सम्मेलन सम्पन्न, सनातन संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र चेतना का आव्हान
हरिद्वार: यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत
हरिद्वार: अवैध प्लॉटिंग पर प्राधिकरण सख्त, जेसीबी से ध्वस्त किए निर्माण