चित्रा सिंह चेतना की हृदयस्पर्शी कविता
“ज़िंदगी की कश्मकश”
जिसे चाहा वो कभी पाया नही,
जो पाया उसे मैने चाहा नही
जो मिला वो ख़ास नही था,
जो ख़ास था वो पास नही था
जो पास था वो अच्छा कहाँ था,
जो अच्छा था वो सच्चा कहा था
जो सच्चा था वो तो मिला ही नहीं,
एक फूल था दिल में जो कभी खिला ही नहीं
बस कुछ इसी कश्मकश में, ज़िंदगी
गुजरती चली गई
और मैं, गिरती उठती संभलती और संवरती चली गई।
पर हां फिर भी कुछ ना कुछ तो कमी है जिंदगी में
सबकुछ होते हुए भी थोड़ी नमी है जिंदगी में
खुशियां तो है मफर तन्हाइयां भी है जिंदगी में
और एक वो सुकून ही है जो
गुम कहीं है ज़िंदगी में।
वो कुछ तो है जो शायद मैं कभी पा ना सकी
ज़िंदगी के उस मकाम तक अभी तक मैं जा ना सकी
बस कुछ इसी कश्मकश में ज़िंदगी
गुजरती चली गई
और मैं गिरती उठती संभलती, और संवरती चली गई. ..
और मैं गिरती उठती संभलती, और संवरती चली गई….
और मैं गिरती उठती संभलती, और संवरती चली गई……
रचयिता: चित्रा सिंह चेतना


More Stories
गायत्री परिवार कोटा ने हरिद्वार के पत्रकार संजीव शर्मा को हरिद्वार शताब्दी समारोह के अवसर पर आकर किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर अरविन्द सिसोदिया की कविता- “भारत के गणतंत्र में रामराज भर दो”
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संध्या गोचर की कविता- वह आंखें….