डी पी उनियाल ,गजा : नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरेला पर्व 2024 को वन महोत्सव के साथ मनाया जायेगा।
इसके लिए जन प्रतिनिधियों,वन पंचायतों , महिलाओं, छात्रों, ग्रामीणों व स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग व सहभागिता लेने के लिए प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
यहां निजी कार्यक्रम के तहत गजा पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि वन पंचायतों की आजीविका बढ़ाने के लिए के लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया है।
वन पंचायतों में पायी जाने वाली प्रजातियों भमोर, दाडिम, मेहल, काफल, बुरांश, काला जीरा, गुच्छी आदि के एकत्रीकरण, प्रोसेसिंग व उनसे तैयार उत्पाद के माध्यम से आजीविका बढ़ाने पर काम किया जा सकता है।
कहा कि हरेला पर्व पर फलदार पौधों का रोपण भी वनों में किया जायेगा साथ ही वन पंचायतों को सुदृढ़ीकरण पर कार्य किया जायेगा।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स /रेंजर इकाई का तीन दिवसीय बिगनर्स कोर्स शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के छठे दिन, इन्टरनेट एवं डिजिटल साक्षरता पर हुआ व्याख्यान