हरिद्वार 5-7-24 : सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित नवोदय नगर के पास से गुजरने वाली बरसाती नदी में नहाने गए तीन किशोर रह कल गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिडकुल थाना पुलिस और जल पुलिस के जवानों ने दो किशोर को तो बचा लिया जबकि एक का कुछ पता नहीं चला पाया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कल शाम लगभग 7:30 बजे सिडकुल थाना पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना मिली थी कि तीन बच्चे सुखी नदी में डूब गये है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ब्रह्मदत्त बिजलवान और चेतककर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का काम शुरू किया।
दिव्यांशु और अंकित रावत नाम के किशोर तो बचा लिए गए जबकि प्रियांशु गहरे पानी में लापता हो गया। तीनों किशोर हरी ग्रीन कॉलोनी के निवासी हैं। सुखी नदी में बरसाती पानी आने के बाद तीनों आज शाम को नहाने गए थे और पानी का अंदाजा ना लगाना पाने के कारण डूब गए।
प्रियांशु नाम के किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान सर्च अभियान चलाए हुए हैं।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में स्वच्छता सेवा पखवाड़े का शुभारंभ
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने विकास खंड चंबा के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण, ग्रामीणों से की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल की बैठक मे राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ