राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार को को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी जी द्वारा प्रेक्षागृह संस्कृति विभाग, देहरादून में उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या प्रो. जानकी पवार ने बढ़ाई और शुभकामनाए प्रेषित की और कहा कि आप ऐसे ही मेहनत से कार्य करते रहे, अपको सम्मान मिलना गौरव की बात है।
राजकीय महाविद्यालय पौखाल के प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह जी ने भी डॉ. संदीप कुमार को उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान मिलने पर बधाई दी और कहा कि संघर्ष का फल में देर हो सकती है लेकिन मिलता जरुर है।
जिस प्रकार आपने पौखाल, राजकीय महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दी ऐसे ही आप कोटद्वार में भी पूर्ण लगन से कार्य करते रहे। राजकीय महाविद्यालय पौखाल के प्रध्यापक डॉ. अनुरोध प्रभाकर जी ने भी डॉ. संदीप कुमार को इस सम्मानित उपलब्धि के लिए बढ़ाई दी।
समाजशास्त्र विभाग में कार्यरत डॉ. श्रद्धा सिंह ने कहा कि डॉ. संदीप सर को उत्तराखंड गौरव रत्न मिलना हमारे विभाग के लिए तो गौरव की बात है ही साथ साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा भी है। महाविद्यालय के प्रधायपको द्वारा डॉ. संदीप कुमार को उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान मिलने पर बधाई एवम शुभकामनाए प्रेषित की।
उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान मिलने पर डॉ. संदीप कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज के चीफ एडिटर श्री अंबेश पंत जी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद प्रकाश सुमन ध्यानी सम्मिलित हुए, समारोह की अध्यक्षता श्रीमती मधु भट्ट, उपाध्यक्ष संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड ने की।



More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक