हरिद्वार: रोड़ी बेलवाला में दीनदयाल पार्किंग के पास स्थित पुल से यूपी रोडवेज की बस पुल से नीचे गिर गई।
बस गिरने से करीब दो दर्जन लोगों को चोटें आई हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद से देहरादून आ रही यूपी रोडवेज की बस दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। बस में कुल 25 यात्री सवार थे। इनमें से 5 सवारियों को गंभीर चोटें आई है।

जिन्हें जिला असप्ताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक की हालत गंभीर है, उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक बस में 25 यात्री सवार थे। हादसे में दिव्या निवासी देहरादून, सुमन निवासी हरिद्वार, नरेश निवासी बिजनौर, आरती ध्यानी श्यामपुर अन्नपूर्णा ध्यानी श्यामपुर ऋषिकेश घायल हुए हैं। जबकि सुमन निवासी हरिद्वार को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि मौके पर तत्काल पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
बस कैसे नीचे गिरी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।



More Stories
व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
पीएलएमएस महाविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा संगोष्ठी आयोजित
महाविद्यालय पौखाल में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित