January 31, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: डी.पी.एस. दौलतपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेला महोत्सव

Img 20240716 212825

हरिद्वार: डी.पी.एस. दौलतपुर में उत्तराखंड का प्रमुख त्यौहार हरेला बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना था।

Img 20240716 212735

छात्रों के लिए ‘हरेला और वृक्षारोपण’ विषय पर निबंध, भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कलात्मक और लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस त्यौहार के महत्व को रेखांकित किया।

हरेला पर्व के इस आयोजन ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया और उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य किया। डी.पी.एस. दौलतपुर का यह प्रयास बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About The Author