October 19, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में हरेला पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में प्राची को मिला प्रथम स्थान

Img 20240720 Wa0012

आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत मनाये जा रहे हरेला पखवाड़े में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय “टूरिज्म इज गुड और बैड फॉर अवर एनवायरनमेंट” था।

पक्ष में बोलते हुए छात्राओं ने कहा कि अत्यधिक पर्यटन के परिणामस्वरूप कूड़ा-कचरा, प्रदूषण से प्राकृतिक का विनाश हो सकता है साथ ही पर्यटन स्थानीय संसाधनों, जैसे पानी और ऊर्जा पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। जलवायु की दृष्टि से बात करें तो पर्यटन परिवहन और आवास के माध्यम से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में नकारात्मक प्रभाव दे सकता है और सांस्कृतिक दृष्टि से देखें तो अत्यधिक पर्यटन सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक जीवन शैली को नष्ट कर सकता है।

पर्यटन वन्यजीवों के आवास और व्यवहार को बाधित कर सकता है। सकारात्मक पक्ष के बारे में बोलते हुऐ छात्राओं ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पर्यटन , संरक्षण पहलों और संरक्षित क्षेत्रों को संवारने में अपना योगदान दे सकते हैं। पर्यटन उस क्षेत्र विशेष के आगंतुकों को पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में शिक्षित कर सकता है और स्थिरता को बढ़ावा दे सकता है।

स्थानीय समुदायों को पर्यावरण संरक्षण का स्वामित्व लेने के लिए सशक्त बना सकता है। सतत विकास और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा दे सकता है। पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के लिए राजस्व उत्पन्न कर सकता है।

प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यटन का पर्यावरण के प्रति प्रभावों के बारे में छात्राओं के विचारों को जानना एवं उनके भीतर एक स्वस्थ पर्यावरणीय संरक्षण की सोच एवं गतिविधि को उजागर करना था।

प्रतियोगित में प्राची जोशी बीएससी पंचम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की अंशिका तथा भूमिका भट्ट ने द्वितीय स्थान तथा बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की दिव्यांशी अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ0 मंजरी चौधरी तथा डॉ0 रुचि रजवार रहे।

About The Author