उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद की संयुक्त तत्वाधान के तहत विद्यार्थियों मे रोजगार के विकल्प के रूप मे उद्यमिता को अपनाने के लिए फैकल्टी मेंटर विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस योजना के तहत श्री देव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा से डॉ० अजय कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर- गणित भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से 28 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रशिक्षण प्राप्त कर फैकल्टी मेंटर के रूप मे वापस उत्तराखंड पहुंचे।
डॉ० अजय कुमार ने बताया कि इस योजना के द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार के विकल्प हेतु उद्यमिता को आजीविका बनाने के लिए प्रेरित तथा सरकार द्वारा सहायताएं दी जाएगी। समय-समय पर बूट कैंप लगाकर विद्यार्थियों को इस योजना के लिए पंजीकरण करवाया जाएगा।
कार्यक्रम मे प्रतिभा करने के बाद जो छात्र स्टार्टअप के लिए इच्छुक होगा भारत सरकार मदद करेगी, जिससे प्रदेश के युवा उद्यमिता में प्रवेश कर रोजगार के नवीन अवसर प्राप्त कर सकेंगे।


More Stories
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान