राजकीय महाविद्यालय थत्यूड में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन महाविद्यालय परिसर से थत्यूड बाजार तक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाक्टर पंकज कुमार ने सभी को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवा कर की। इसके पश्चात रैली का तिरंगा लहरा कर शुभआरंभ किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एवं रोवर रेंजर इकाई के छात्र छात्राओ ने थत्यूड बाजार में तिरंगा वितरित किए।
वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो विजेंद्र लिंगवाल ने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संगीता कैंतुरा, रोवर रेंजर इकाई की डॉ नीलम प्रहरी, डॉ चंदा नौटियाल, डॉक्टर अंचला नौटियाल, डॉ संगीता सिडोला, डॉ संगीता खड़वाल, डॉ करुणा, डॉ प्रियंका घिल्डियाल ,श्री दिनेश मंगाई, श्री जगवेंद्र , श्री महावीर प्रसाद,श्री सुभाष, श्री तेग सिंह ,शुभम सजवान, सुमित आदि मौजूद रहे।


More Stories
भारत की आंतरिक आर्थिक आत्मनिर्भरता को मज़बूत करने वाला बजट – अरविन्द सिसोदिया
किसान, युवा, नारी शक्ति और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार यह बजट विकास, रोजगार और नवाचार के नए अवसर खोलता है- डा० विशाल गर्ग
हरिद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,भेल सेक्टर 2 में हुआ “विराट हिंदू सम्मेलन” का आयोजन