राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा के एनसीसी आर्मी विंग के नए नामांकन दिनांक 10 सितम्बर को पूर्ण किए गए।
महाविद्यालय की एनसीसी प्रभारी डॉ पारुल सिंह ने बताया कि 7 राज गर्ल्स बटालियन के द्वारा एनसीसी के नए नामांकन में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्राओं को अवसर प्रदान किया गया।
सत्र 2024-25 में महाविद्यालय में प्रवेशित नियमित छात्राओं में से 37 सीटों के लिए लगभग 170 छात्राएं नामांकन हेतु उपस्थित रहीं। यूनिट से कमांडिंग अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुधा के.वी., सूबेदार मेजर जसवंत सिंह, जीसीआइ लक्की पन्त, कारपोरल रंजन कुमार, हवालदार मुरुगेसन, प्रवीण खान इत्यादी ने चयन प्रक्रिया को संपन्न कराया।
छात्राओं को सामान्य ज्ञान टेस्ट, दौड़, इंटरव्यू, पुश अप, सिट अप, इत्यादि के आधार पर चयनित किया गया। 170 में से 37 कैडेट्स को मुख्य सूची में तथा 25 छात्राओं को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
कार्यकारी प्राचार्य डॉ प्रेरणा शर्मा ने बताया कि अगले हफ्ते से इन चयनित कैडेट्स का प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।


More Stories
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने वृक्षारोपण के साथ मनाया हरेला पर्व
हरेला पर्व पर एसडीएसयु विश्वविद्यालय, ऋषिकेश परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत हुआ वृक्षारोपण
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नेतृत्व में मनाया गया हरेला पर्व