हरिद्वार: एक कार सवार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और मौके पर पुलिस बल तैनात किया।
मामला आज दोपहर रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर का है।
जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर स्थित तेलीवाला बाजार में स्कॉर्पियो कार ने सामने से आ रही एक बाईक को टक्कर मार दी। जिसके बाद गाड़ी एक परचून की दुकान में जा घुसी।
टक्कर लगने से बाईक सवार युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साये लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में सीओ रुड़की नरेंद्र पंत का कहना है कि हादसे के बाद दोनों वाहनों को कोतवाली ले आए हैं और घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।


More Stories
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 विषय पर परिचर्चा का आयोजन
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान