हरिद्वार जिला स्थित धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में दिनांक 24 सितंबर, 2024 को स्वच्छता ही सेवा 2042 अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.अलका सैनी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमर दीप के निर्देशन में महाविद्यालय में स्वच्छता के उपलक्ष्य में एक जन जागरुक रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने नारे लगाते हुए आस-पास के लोगों को स्वच्छता बनाने के लिए जागरूक किया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बताया कि हमारा महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में आता है जिसमें यहाँ के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है |
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमर दीप ने राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस की स्थापना तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर स्वयंसेवकों के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा क।
कार्यक्रम में अन्य सहायक आचार्यगण सहित महाविद्यालय के अन्य छात्र/छात्राएं भी मौजूद रहे|


More Stories
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 विषय पर परिचर्चा का आयोजन
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान