हरिद्वार : धनौरी पी.जी. कॉलेज में आज 7 अक्टूबर, 2024 को वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रुप से गढ़ भोज दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार, उप प्राचार्या डॉ. अलका सैनी, वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. प्रीति राठौर एवं जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. राखी बालियान की अध्यक्षता में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।

प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार ने अपने वक्तव्य मै छात्र-छात्राओं के साथ गढ़भोज दिवस से संबंधित अपने विचार साझा किए।

डॉ. प्रीति राठौर ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन एवं इसके औषधीय गुणो के बारे में अवगत कराया।

इसी क्रम में डॉ. सीमा, डॉ. गौरव कुमार मिश्र, डॉ.कल्पना भट्ट के द्वारा भी गढ़भोज दिवस पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। गढ़भोज दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं हेतु निबंध प्रतियोगिता एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल समिति में डॉ. प्रियंका त्यागी, डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. प्रियंका कुमारी (मलिक) रही। प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

व्याख्यान प्रतियोगिता में खुशबू एम.एस.सी तृतीय सत्र ने प्रथम स्थान, कृतिका एम.एस.सी प्रथम सत्र ने द्वितीय स्थान , एवं शाहीन एम.एस.सी तृतीय सत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता में तरना पाल एम.एस.सी प्रथम सत्र ने प्रथम स्थान, याचना सैनी एम.एस.सी प्रथम सत्र ने द्वितीय स्थान, आशु एम.एस.सी प्रथम सत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ.हरीश रावत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. राखी बालियान के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग से डॉ.आकाश, डॉ विश्वजीत सिंह, जंतु विज्ञान विभाग से डॉ. नीलम सैनी और महाविद्यालय के समस्त सहायक आचार्य गण एवं महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।