- वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत मिट्टी के दीए व अन्य सामान खरीदने की अपील की
हरिद्वार, 28 अक्तूबर: दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को ज्वालापुर के मुख्य बाजारों में भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग, श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, समाजसेवी जेपी बड़ोनी एवं सुनील प्रजापति ने दीपावाली पर्व के लिए मिट्टी के दीए, बर्तन, खिलौने आदि तैयार कर रहे कुम्हार व्यवसायियों की दुकान पर पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से मिट्टी के बर्तन खरीदने की अपील की।।
भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग एवं अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति एवं आत्मनिर्भरता की और अग्रसर कराने के उद्देश्य से दीपावली पर्व के मौके पर लोगों को मिटटी के बर्तन खरीदने चाहिए।
कुम्हार समाज का त्यौहारों के मद्देनजर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाजारों में चायनीज सामान बिक रहा है। चायनीज ना खरीदकर परंपरागत दीए खरीदने चाहिए।
मिट्टी के बर्तनों के माध्यम से ही पूजा भी की जाती है। उन्होंने कहा कि कुम्हार व्यवसायियों की आय का स्रोत हाथों से मिट्टी के बर्तन बनाकर तैयार करना है।
देश के प्रधानमंत्री भी लगातार वोकल फॉर लोकल के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि चायनीज सामान का बहिष्कार कर देश में निर्मित सामानों की खरीददारी ही करें।
समाजसेवी जेपी बड़ोनी एवं सुनील प्रजापति ने लोगों से आह्वान किया कि मिट्टी के बर्तन भव्य, सुन्दर एवं परंपरागत हैं।
त्यौहारों के मद्देनजर प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग ना करें। मिट्टी के बर्तन स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं।
उन्होंने राज्य सरकार से भी मिट्टी के बर्तन बनाने वाले व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की मांग की।


More Stories
हरिद्वार: राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, 2027 चुनाव की तैयारी
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एनएसएस के बी एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की 36 वीं पुण्यतिथि