उत्तराखंड राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बाजपुर में मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई।वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
गुरुवार को सुबह केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी युवक मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए।
हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया।
वहीं मौत की सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहाँ परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर है।


More Stories
कोटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान
विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी