- क्विक रेस्पॉन्स से आस पास की कंपनियों को भी जलने से बचाया गया
दिनांक 15.12.2024 की रात्रि समय 21:16 पर फायर स्टेशन को भीषण आग की सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की एवं फायर यूनिट मंगलौर त्वरित कार्यवाही करते हुए BAGLA POLIMIXE COMPANY LTD इंडस्ट्री एरिया मंगलौर पहुंचे।
कम्पनी में लगी भीषण आग की लपटे आसमान छु रही थी, फायर यूनिटों द्वारा आग को बुझाना शुरू किया आग की विभिषणता को देखते हुए मौके पर मौजूद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा जनपद के अन्य फायर स्टेशन से फायर यूनिटो को मंगवाया गया व घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी गई।
कुछ ही घंटों के भीतर हरिद्वार से 07 फायर टेंडर व देहरादून से 03 फ़ायर टेंडर घटना स्थल पर पहुँचें लगभग 15 घण्टे की कड़ी मेहनत लगन से अथक प्रयास से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया एवं आसपास स्थित कंपनियों को भी जलने से बचाया।
फायर यूनिटों कि तत्काल एवं सतर्कतापूर्ण कार्रवाई से अरबों रुपयों की कंपनीयों को जलने एंव राष्ट्र की संपत्ति जनहानि को रोका गया।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार