हरिद्वार: रानीपुर झाल के पास नक्षत्र वाटिका कॉलोनी में बुधवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। तिमंजले भवन में अचानक आग लगने से घबराकर फ्लैट नंबर 57 में रहने वाले सोनू सिंह (36) ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि भूमानंद अस्पताल के पास नक्षत्र वाटिका कॉलोनी में बने तीन मंजिला भवन में आग लगी है।
मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि आग से बचने के प्रयास में सोनू सिंह ने छलांग लगाई थी, जिससे उनके कूल्हे, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों की हड्डियां टूट गई थीं। पुलिस आग के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।


More Stories
भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में 128 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सेलुलर जेल में दी गईं यातनाएं अमानवीयता की पराकाष्ठा थीं- जितेन्द्र रघुवंशी
जेएनवी पौखाल में एआई व जेईई मार्गदर्शन सत्र का हुआ आयोजन