भारत की एयरफोर्स का फाइटर प्लेन शिवपुरी जिले के बहरेटा सानी गांव के पास क्रैश हो गया। पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है।
वहीं, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अब तक इस हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है।
धुआं दिखते ही गांव के लोग मौके की तरफ भागने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद घायल पायलट की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वो मोबाइल पर किसी से बात करते दिख रहे हैं।
ग्रामीणों ने उन्हें संभाल रखा है। हादसे में वायुसेना का मिराज-2000 ट्रेनर विमान क्रैश हुआ है।
रक्षा अधिकारी की ओर से बताया गया, एक दो सीटों वाला मिराज 2000 लड़ाकू विमान आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।
दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जा रहा है।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में यूकॉस्ट द्वारा प्रायोजित बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर तृतीय व्याख्यान का आयोजन
प्रो. डॉ. टी.सी. पाण्डेय एवं डॉ.अरुण कुमार चतुर्वेदी द्वारा संपादित पुस्तक “भारत में शिक्षक शिक्षा की उभरती प्रवृत्तियाँ” का विमोचन
होली मिलन समारोह से कांग्रेस देगी सद्भावना का संदेश-मनोज सैनी