राजकीय महाविद्यालय पाबौ में दिनांक 6 फरवरी 2025 को महिला उत्पीड़न शिकायत निवारण प्रकोष्ठ द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार विषयक एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
इस गोष्ठी में महिला उत्पीड़न शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की नोडल डॉ तनुजा रावत एवं इसके सदस्य डॉ रजनी बाला, डॉ सुनीता चौहान, डॉ सरिता ने संबंधित विषय पर छात्राओं को कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न संबंधी जानकारी छात्राओं को दी।
डॉ तनुजा रावत ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्देशित विशाखा गाइडलाइंस के बारे में छात्राओं को बताया| डॉ सुनीता चौहान ने कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न एक्ट 2013 के बारे में छात्राओं को जानकारी दी| डॉ रजनी बाला ने महिला उत्पीड़न शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की कार्यवाही संबंधी जानकारी छात्राओं को दी।
डॉ सरिता ने छात्राओं को अवगत करवाया की कैसे शारीरिक उत्पीड़न के साथ-साथ मानसिक उत्पीड़न संबंधी शिकायत भी महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ में दर्ज करवाई जा सकती है| इस मौके पर छात्राओं ने भी अपने विचार प्राध्यापकों के साथ साझा किये।



More Stories
हरिद्वार में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद, स्कूली बच्चों के स्टार्टअप और नवाचारों से प्रभावित हुए उद्योग मंत्री
हरिद्वार: कनखल के महंत हत्याकांड में फरार छठां आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
लक्सर के पौराणिक तीर्थस्थल पंचलेश्वर महादेव मंदिर की बदलेगी सूरत, सीएम धामी ने दिया आश्वासन