लखनऊ: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इन्दिरा नगर इकाई की बैठक इन्दिरा नगर कार्यालय -लखनऊ प्रॉपर्टी मंच ,मयूर कॉम्प्लेक्स इन्दिरा नगर में आयोजित की गई।
बैठक की मुख्य अतिथि प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट सुनिधि चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष होटल शेफ बाइट के डायरेक्टर निशांत दुबे रहे।बैठक की अध्यक्षता संरक्षक जीतेंद्र सिंह ने की।
एसोसिएशन में विशेष संगठनात्मक कार्य करने के लिए इन्दिरा नगर इकाई के उप सचिव प्रतिबिंब गुप्ता को शाल ओढ़ाकर पदाधिकारी बंधुओं द्वारा सम्मानित किया गया ।
एवं उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके सम्मान में केक भी काटा गया।
बैठक में सदस्यता अभियान के तहत अनिल रस्तोगी, सुशील विद्यार्थी एडवोकेट, रश्मि त्रिपाठी को कार्यकारणी में शामिल किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नए सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इन्दिरा नगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि फरवरी तथा मार्च के माह में यातायात व्यापारी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिससे रोड पर हो रहे अक्रामक दुर्घटनाएं से व्यापारी वर्ग को जागरुक किया जाएगा।जिससे हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।
बैठक में विधि सलाहकार एडवोकेट सतेंद्र मिश्रा,संरक्षक एडवोकेट प्रीतम गुप्ता,सचिव सुनील रावत, शरद मेहरोत्रा, विवेक सचदेवा,उप सचिव आशुतोष अवधवाल, सितांशु सोनकर, अरुण मिश्र,प्रचार मंत्री यशपाल सिंह, उप प्रचार मंत्री रजनीश अवस्थी , विवेकांत दुबे, प्रशांत कुमार, निवेदन दीक्षित आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार