राजकीय महाविद्यालय जखोली रूद्रप्रयाग उत्तराखंड में कल दिनांक 5 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर दिन रात के तृतीय दिवस पर छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ. कुमारी माधुरी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं उद्देश्यों के बारे में बताते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना में कुछ नए कार्यों को करने और कुछ नए कार्यों को सीखने के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर देवेश चंद्र द्वारा स्वयंसेवियों को अपने व्यक्तित्व में नेतृत्व क्षमता का विकास किए जाने के लिए आह्वान किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. नंदलाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा छात्रों में सामूहिकता की भावना एवं व्यक्तित्व विकास की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवियों को एक्सीलेंस ग्लोबल स्किल फोरम द्वारा मिस गौरी गीत एवं मिस चेतना के द्वारा स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित करवाया गया जिसमें स्वयंसेवियों को बचत करने एवं उसके लाभों के बारे में जानकारियां प्रदान की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. भारती,डॉ. विकास शुक्ला, डॉ. दिलीप सिंह एवं स्वयंसेवी उपस्थित थे, स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभागी किया।


More Stories
हरिद्वार: सरकारी संपत्तियों को प्रचार विज्ञापनों से खराब करने वाले 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आगमन पर श्री हरिहर आश्रम, कनखल में हुआ उनका भव्य स्वागत
नरेंद्र नगर: महिलाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिए नगर पंचायत गजा मे बैठक का आयोजन