पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव: राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत (दिनांक 16 मार्चसे 31 मार्च 2025) पखवाड़ा में “नुक्कड़ नाटक व घाट स्वच्छता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार की अध्यक्षता में “नुक्कड़ नाटक व घाट स्वच्छता”कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने कहा कि स्वच्छता का महत्व व्यक्तिगत, सामाजिक, और मानसिक स्वास्थ्य के लिए होता है. स्वच्छता से बीमारियों से बचाव होता है
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. इंद्रपाल सिंह, डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. आशीष घिल्डियाल के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह , मनोज रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


More Stories
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान