महाविद्यालय अगरोड़ा: मतदान जागरूकता हेतु प्राचार्य द्वारा नियुक्त किए गए स्वीप नोडल अधिकारी एवं केंपस एम्बेसडर।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड एवं निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड से प्राप्त निर्देशों के क्रम मे मतदान जागरूकता हेतु शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल मे प्राचार्य डॉ0 के0 एस0 जौहरी द्वारा डॉ0 भरत गिरी गोसाई, सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान को महाविद्यालय स्वीप नोडल अधिकारी तथा कु0 अनीशा शाह, बी0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर तक एवं अक्षय लाल बी0एस0सी0 चतुर्थ सेमेस्टर को कैंपस एंबेसडर नियुक्त किया गया।
इस दौरान प्राचार्य डॉ0 जौहरी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान प्रतिशता का बढ़ाने एवं लोकतंत्र मे मतदान का महत्व को समझने के उद्देश्य से महाविद्यालय मे निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया जाना है जिसके माध्यम से 18 वर्ष उम्र पूरा करने वाले विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को प्रेरित कर उनके फॉर्म-6 भरवा कर सभी अर्ह वोटरों का पंजीकरण किया सके।


More Stories
हरिद्वार: ऋण माफी का झांसा देकर लाखों की ठगी का आरोप, बैंक अधिकारी सहित दो के खिलाफ शिकायत
हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण
मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित