• 72 वर्षीय विश्व विख्यात तबला वादक पंडित कुमार बोस, पंडित ज्ञान प्रकाश घोष राजकीय सम्मान 2025 से सम्मानित..

महान संगीत गुरू पद्म भूषण से सम्मानित पंडित ज्ञान प्रकाश घोष की स्मृति में प्रतिष्ठित पंडित ज्ञान प्रकाश घोष स्मृति पुरस्कार 2025 भारतीय संगीत जगत के विश्व विख्यात तबला वादक लायन ऑफ तबला पंडित कुमार बोस( 72 वर्ष) को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि पंडित कुमार बोस जी को भारत के राष्ट्रपति डॉ 0 अब्दुल कलाम के हाथों संगीत जगत का सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, भारत रत्न लता मंगेशकर जी के हाथों पंडित दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड सहित अनेक राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया है।

 

About The Author