हरिद्वार : आज दिनांक 24.05.2025 को रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देशन में बिखरते परिवारों को जोडने के लिए महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया।
ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा/ हेल्पलाईन अविनाश वर्मा (पुलिस उपाधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर), मनोवैज्ञानिक अरूण कुमार, समाजशास्त्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता, रीमा साहीम, शिक्षक विद रंजना शर्मा, प्रभारी महिला हेल्पलाइन मायापुर उ0नि0 अनिता शर्मा, का0 पंकज रावत व म0का0 आंचल मनवाल द्वारा महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादो व दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर सुना गया व परिवार को टूटने से बचाने के लिए समझाया गया। बैठक में 04 पारिवारिक प्रकरणों में ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयासों से आपसी सहमति से साथ साथ रहने को राजी हुए। 02 प्रकरणों में दोनों पक्षों को सोचने समझने के लिए समय दिया गया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन