हरिद्वार, 26 जून 25 : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) हरिद्वार शाखा द्वारा 27 जून को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन श्रीजी वेंकट हाल प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सरकारी पहलों, वित्तीय योजनाओं और सहायता प्रणालियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे एमएसएमई के विकास और स्थिरता में तेजी आ सके।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथी होंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए आईसीएआई के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि कार्यक्रम में टीआईडीईएस आईआईटी रुड़की के सीईओ, एमएसएमई क्षेत्र में काम करने वाले केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी एवं सीए वीरेंद्र कालरा तकनीकी सत्र एमएसएमई के लिए उपलब्ध विभिन्न लाभों, योजनाओं और सहायता तंत्र के संबंध में जानकारी देंगे। जिसमें कराधान और विनियामक ढांचे के तहत प्रोत्साहन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि एमएसएमई समुदाय को और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए अग्रणी वित्तीय संस्थानों के बैंकर एमएसएमई के लिए तैयार ऋण और ऋण योजनाओं का प्रदर्शन करेंगे।
आईसीएआई हरिद्वार शाखा द्वारा हेल्प डेस्क स्थापित करेगी, जो निःशुल्क उद्यम पंजीकरण सहायता प्रदान करेगी और एमएसएमई से संबंधित मुद्दों से संबंधित प्रश्नों का समाधान करेगी।
उन्होंने कहा कि एमएसएमई उद्यमियों और पेशेवरों से भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में सीए चंद्रशेखर, सीए अंकुर अग्रवाल, सीए अनमोल गर्ग, सीए वासु अग्रवाल मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत