February 22, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि शोशल मीडिया में उनके अमर्यादित आचरण को लेकर वायरल वीडियो का पार्टी संज्ञान लेकर उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

मनवीर चौहान ने कहा कि उनके ओर से दिए गए जवाब से संगठन संतुष्ट नही था। उन्हें लगातार पार्टी की मर्यादा एवं सामाजिक आचरण का उल्लंघन का दोषी पाया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।

About The Author