हरिद्वार, 8 जुलाई 25 : ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम के संचालन को लेकर दो गुटों में उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक गुट से जुड़े लोगों ने प्रैस क्लब में प्रैसवार्ता कर आरोप लगाया कि सैनी आश्रम को खुर्दबुर्द करने के प्रयास में जुटे कुछ लोगों द्वारा गलत अफवाह और विवाद फैलाया जा रहा है।
आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि सैनी सभा के चुनाव पर चर्चा और समाज के लोगों से सुझाव लेने के लिए बुलायी गयी आमसभा में विरोधी गुट के लोगों ने हंगामा, झगड़ा और मारपीट की। आरोप लगाया कि मंगलवार को भी कुछ लोगों ने आश्रम में घुसकर हंगामा किया और पत्थर फेंके। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सैनी आश्रम के संचालन के लिए चार महीने पहले ’सैनी आश्रम ज्वालापुर’ संस्था को रजिस्टर्ड कराया गया और सैनी आश्रम के नाम से ही बैंक अकाउंट भी खोला गया।
उन्होंने दावा कि 95 प्रतिशत सैनी समाज के लोग उनके साथ हैं और आश्रम के नए भवन के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग लोग सैनी आश्रम को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। जगह जगह शिकायत कर आश्रम में समाजहित के कार्यों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने समाज के लोगों से भ्रम और बहकावे में न आने की अपील की और कहा कि हंगामा और अव्यवस्था फैलाने में जुटे लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस को शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।
प्रैसवार्ता के दौरा अनिल सैनी, दीपक सैनी, अवनीश कुमार सैनी, विनोद सैनी, विपिन सैनी और नीरज आदि उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन