कोटा राजस्थान के कला संस्कृति साहित्य समाज सेवी तबला वादक देवेंद्र कुमार सक्सेना को भोपाल मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित अभिनव कला परिषद द्वारा अभिनव कला सम्मान 2025 प्रदान किया गया ।
यह सम्मान उन्हें टैगोर विश्व विद्यालय के कुलाधिपति डॉ 0 संतोष चौबे, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर, प्रसिद्ध अभिनेता राजीव वर्मा (अभिनेत्री रीता भादुड़ी के पति, अमिताभ बच्चन के साढू भाई) पूर्व सांसद रघुनन्दन शर्मा, महासचिव अतुल सुरेश तातेड श्रीमती श्वेता तातेड, अध्यक्ष मनोज झा ने प्रदान किया।
इस अवसर पर आकर्षक सम्मान पत्र, शाॅल, श्री फल, बुके मोतियो का हार व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
रमेश बोराना अन्य विद्वानों को ” श्रैष्ठ कला आचार्य सम्मान” से विभूषित किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री आलोक शर्मा को कर्मनिष्ठ सांसद, देश के वरिष्ठ पत्रकार पद्श्री विजय दत्त श्रीधर को “पत्रकारिता भूषण” राजस्थान के शीर्ष नाट्य विद, संस्कृति सेवी तीन बार राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री रमेश बोराना, शीर्ष साहित्यकार हरि मोहन बुधौलिया शीर्ष गीतकार डॉ 0 रामवल्लभ आचार्य, शीर्ष गायक गीतकार उमेश भट्ट आनंद, शीर्ष योगाचार्य गोपाल सिंह गुप्त को श्रैष्ठ कला आचार्य एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की पूर्व अध्यक्ष बिना का जैस मालू का अतिथियों द्वारा सारस्वत अभिनंदन किया गया।

अभिनव कला रत्न सम्मान पंडित कमल कामले, देवेन्द्र कुमार सक्सेना के अतिरिक्त अभिनव कला सम्मान से सम्मानित होने वाले अन्य नाम उद्घोषक बद्र बास्ती, कलाकार श्री अनिल पौराणिक, संगीत सेवी महेश महंत, ग्राफिक्स डिजाइन प्रीति राठौर, शोएब खान आदि है।
सधा हुआ मंच संचालन विमल भंडारी एवं सम्मान पत्रों वाचन श्री विनय उपाध्याय ने किया।
गुरु वंदना पर एकाग्र कार्यक्रम पंडित सुरेश तातेड, दैनिक भास्कर के समूह के रमेश अग्रवाल एवं उद्योगपति सुभाष बिट्ठलदास को समर्पित था
इस अवसर पर संगीत की प्रस्तुतियों आयोजित हुई जिसमें कीर्ति सूद, नईम अली, कमल कामले, रामेन्द्र सिंह सोलंकी विपुल श्रीमाल ने एवं नृत्यांगना बेटियों ने अपनी प्रस्तुतियों से मंत्र मुग्ध कर दिया।


More Stories
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘दस दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला एवं शिविरम्‘ का समापन
हरिद्वार: कमलकांत बुद्धकर के नाम से जाना जाएगा प्रेस क्लब सभागार
हरिद्वार: उदयवीर सिंह राजा बने रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष