देवेंद्र सक्सेना, कोटा: राजस्थान सोसियोलॉजिकल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में संपन्न हुई।
इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य ने कार्यभार ग्रहण किया।
कोटा से राजकीय कला कन्या महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर सुबोध कुमार ने एसोसिएशण के सचिव का पदभार ग्रहण किया। साथ ही रतनगढ़ के डॉ सुशील त्यागी ने अध्यक्ष, उदयपर से डॉ अंजू बेनिवाल एवं जोधपुर से डॉ राजेंद्र खींची ने उपाध्यक्ष तथा जयपुर से डॉ महेश नावरिया ने संयुक्त सचिव का पदभार ग्रहण किया।
इसक अलावा कोटा से डॉ शर्मिला कुमारी, जयपुर से डॉ मुकेश वर्मा एवं डूंगरपुर से डॉ प्रियंका चौबीसा ने कार्यकारिणी सदस्य का पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में डॉ प्रियंका चौबिसा की आधुनिक सामाजिक समस्याओं पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सीमा चौहान, कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ विजय पंचोली, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ प्रेरणा शर्मा, डॉ राजेंद्र माहेश्वरी, डॉ सुमन गुप्ता, डॉ ज्योति सिडाना , डॉ रिजवान एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। डॉ सीमा चौहान प, डॉ विजय पंचोली एवं अन्य संकाय सदस्यों ने एसोसिएशण के उतरोत्तर विकास के लिये शुभकामनाएँ दीं ।



More Stories
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मांग: कृषि भूमि पट्टाधारकों को मिले मालिकाना हक
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल