हरिद्वार: उपचार के दौरान एक लड़की की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया है।
कनखल स्थित एसआर मेडिसिटी अस्पताल में लड़की को एक दिन पहले पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था और डॉक्टरों ने शनिवार को गलत इंजेक्शन लगाए, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। मरीज की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गए है।
परिजनों ने बताया सानिया पुत्री गुलबहार निवासी अहबाब नगर ज्वालापुर को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया थ। उसके पेट में दर्द की शिकायत थी। परिजनों ने बताया कि सुबह इजेंक्शन देने के बाद बच्ची की तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाए लापरवाही बरती, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की शिकायत सीएमओ से भी की है। वहीं डॉक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लड़की के कई अंग काम नहीं कर रहे थे, ऐसा बताया गया है। उसकी प्लेटलेट्स भी कम थी। सुबह उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस तैनात कर दी गई है और मृतका का पोस्टामार्टम भी कराया जा रहा है।


More Stories
सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक संध्या, देशभक्ति और लोकगीतों से गूंजा ऋषिकुल ऑडिटोरियम
उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु: मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
हरिद्वार: जनपद में 4 जुलाई से 30 जुलाई तक होगा, सेवा सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों का आयोजन