हरिद्वार: बीते रोज हरियाणा पुलिस से मुठभेड़ के बाद फरार हुए बदमाश ने रविवार दोपहर देहरादून में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
लक्ष्मण चौक के आसपास हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार से पुलिस टीम देहरादून पहुंच गई।

शनिवार की शाम हरिद्वार में हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर, हरियाणा क्राइम ब्रांच के दारोगा को गोली मारकर फरार हो गया था।
वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल साथ ले गया था। शुरुआती जांच में पता चला कि इसी पिस्टल से उसने दारोगा को गोली मारी थी। घायल दारोगा एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।
बताते हैं कि पुलिस को पता चलने पर उसने एक घर में छिपे बदमाश को घेर लिया। इसी दौरान रविवार दोपहर फरार बदमाश ने देहरादून में खुद को गोली मार ली। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
वहीं, हरियाणा एसटीएफ की टीम जो शनिवार देर रात ही हरिद्वार पहुंची थी, अब देहरादून पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है।


More Stories
महाविद्यालय नानकमत्ता में दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के स्वयंसेवकों ने शिविर के पांचवे दिन वृक्षारोपण कर लगाए फलदार एवं छायादार वृक्ष
गजा: गोल्डन कार्ड की लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन