कोटद्वारः स्व. अखिल ध्यानी की स्मृति में श्री सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 109 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के लिए 125 लोगों ने पंजीकृत करवाया था।
चिकित्सकों ने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। शिविर में 125 पंजीकृत लोगों में से 109 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में डा. उमेश सिंह, डा. एमपी श्रेष्ठ, गुलेल प्रसाद समेत 16 सदस्य टीम ने अपना सहयोग किया।
लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि जीवन में रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है। हमें अपने शुभ दिवसों पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से हम किसी जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध करवा सकते हैं।
इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष डा. जेपी ध्यानी, सचिव शिव प्रसाद पोखरियाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ भंडारी, जहरीखाल ब्लाक प्रमुख रणवीर सिंह सजवाण, पूर्व प्रमुख सुमन कोटनाला, रहे। विजया नंद पोखरियाल, अग्रज जुयाल, रविंद्र जजेडी, राजदीप महेश्वरी, सुनील गोयल, आधारशिला के स्तंभ दलजीत सिंह, मंजू सिंह, प्रथम देहदानी परिवार के सदस्य गिरिराज सिंह रावत, उत्कर्ष नेगी, शिवम नेगी, प्रणीता कंडवाल, शंकर बहादुर, याशिका जख़वाल, कविता रावत आदि मौजूद रहे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत